Santkabir Nagar News: आरसी जारी करने से व्यापारियों का आक्रोश
संतकबीरनगर, अक्टूबर 3 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिला पंचायत द्वारा व्यापारियों पर लगाए गए विभव एवं संपत्ति कर तथा उसकी वसूली के लिए जारी की गई आरसी को लेकर व्यापारियों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। व्यापारियों को उनके विरुद्ध किए गए कर निर्धारण का स्पष्ट आधार तक उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। कई मामलों में नोटिस,आपत्ति और सुनवाई के पर्याप्त अवसर दिए जाने को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष अमित जैन, प्रदेश महामंत्री (संगठन) व जिलाध्यक्ष श्रवण अग्रहरि एवं विनीत चड्ढा ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपा। कहा कि जब तक कर निर्धारण की पूरी प्रक्रिया और अभिलेखों की निष्पक्ष जांच नहीं हो जाती, तब तक व्यापारियों के विरुद्ध जारी आरसी की वसूली तत्काल रोकी जाए。
व्यापारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.