संतकबीरनगर, नवम्बर 15 -- Santkabir Nagar News: धर्मसिंहवा, हिन्दुस्तान संवाद। आरसीएमएस पब्लिक स्कूल मेहदूपार में बाल दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रार्थना, सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त न्यायाधीश राघवेन्द्र पांडेय तथा विशिष्ट अतिथि नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज के संस्थापक रामचंद्र शुक्ल रहे। बच्चों ने भाषण, नृत्य, जलेबी, कुर्सी दौड़, पाक कला, पोस्टर और विज्ञान प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया ...