Santkabir Nagar News: आत्म हत्या के लिए उकसाने पर एसीओ समेत तीन पर केस दर्ज
संतकबीरनगर, जुलाई 9 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोर्ट के आदेश पर बुधवार को धनघटा पुलिस ने एसीओ समेत तीन के खिलाफ आत्म हत्या के लिए उकसाने और जबरन वसूली के आरोप में केस दर्ज किया। आरोप है कि चक दुरुस्तीकरण के लिए पहले 40 हजार रूपये डरा धमका कर लिए,फिर और रूपये देने का दबाव बनाए। जिससे तंग आकर संठी गांव के किसान के बेटे ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया था।
कमलेश देवी का आरोप धनघटा क्षेत्र के संठी गांव की रहने वाली कमलेश देवी का आरोप है कि उसकी पुश्तैनी जमीन है। राजस्व ग्राम संठी में काफी दिनों से चकबंदी चल रही है। चकबंदी विभाग के सहायक चकबंदी अधिकारी रामदरश, कानूनगों एवं चकबंदी लेखपाल रामप्रवेश धन उगाही के लिए उसके ससुर राज बहादुर की भूमि को विधि विरूद्ध तरीके से ताल, खेती के लिए अनउपयुक्त जगह पर चक आवंटित कर दिए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.