Santkabir Nagar News: आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार
संतकबीरनगर, अक्टूबर 17 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर। धनघटा पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित आरोपी को शुक्रवार को मुंडेरवा शुक्ल तिराहे से गिरफ्तार किया। एसओ अजय सिंह ने बताया कि आरोपी राम भजन निवासी भैंसही को पकड़ा गया। मामला 02 मई 2026 का है। पीड़ित राहुल निवासी हकीमपुर ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी बहन अनीता ने आरोपी के उकसाने पर आत्महत्या कर ली। तहरीर के आधार पर थाना धनघटा में धारा 108 बीएनएस के तहत केस दर्ज हुआ था। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में एसआई उदय शंकर द्विवेदी, कांस्टेबल अखिलेश और आदर्श अग्रहरि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.