Santkabir Nagar News: आटा चक्की के पट्टे में फंसकर महिला की मौत
संतकबीरनगर, सितम्बर 13 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के कोतवाली खलीलाबाद के भाटपार में एक महिला की आटा चक्की में फंसने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी प्रभारी कांटे उप निरीक्षक प्रभांशु कुमार राय ने बताया कि ग्राम भाटपार में एक महिला की मृत्यु की सूचना पर तत्काल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचा। परिजनों ने बताया कि भाटपार गांव की रहने वाली सत्यवती (46) पत्नी राजकुमार गांव के आटा चक्की में तेल पेरवाने गई थी। आटा चक्की के पट्टे में साड़ी फंस जाने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे एम्बुलेंस के माध्यम से जिला हॉस्पिटल खलीलाबाद ले जाया गया, जहां से मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.