संतकबीरनगर, अगस्त 3 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल नगर पंचायत के बीमापार मोहल्ले में जर्जर हुए विद्युत पोल की समस्या की खबर आपके अपने समाचार पत्र हिन्दुस्तान में प्रकाशित होने के बाद आखिरकार विद्युत विभाग की नींद टूटी। विभाग ने मोहल्ले में जर्जर हुए विद्युत पोल की जगह नया पोल लगवाया। कई महीनों से पुरानी समस्या का समाधान होने से मोहल्लेवासियों में खुशी है। लोगों ने हिन्दुस्तान समाचार पत्र की पहल को सराहना करते हुए बधाई दी है।नगर पंचायत मेंहदावल के बीमापार-टंडवरिया इंटरलॉकिंग मार्ग पर लगे कई बिजली पोल वर्षों से जर्जर अवस्था में थे। अधिकांश पोलों का निचला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर टूट चुका था, जिसके कारण वे केवल बिजली के तारों के सहारे किसी तरह खड़े थे। बरसात के मौसम और तेज हवा के दौर...