Santkabir Nagar News: आकाशीय बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त
संतकबीरनगर, जुलाई 27 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में सोमवार को बारिश के दौरान तेज गरज-चमक के साथ मकान की छत पर आकाशीय बिजली गिरने से भारी तबाही हुई है। हादसे में कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन गृहस्थी का लाखों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया और मकान की दीवारों में गहरी दरारें आ गईं। घटना के बाद से ही गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित चंद्रराम जायसवाल ने बताया कि सोमवार को बारिश के दौरान परिवार के साथ घर में मौजूद थे। इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ मकान की छत पर आकाशीय बिजली गिरी। बिजली गिरते ही पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना जोरदार था कि खौफजदा परिजन जान बचाने के लिए तुरंत घर से बाहर भाग निकले। आकाशीय बिजली से मकान की वायरिंग धू-धू कर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.