संतकबीरनगर, अक्टूबर 11 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बड़गो मेंहदावल रोड पर निर्माणाधीन श्री ऑर्थो एवं मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के मालिक ने ऑक्सीजन पाइप लाइन के ठेकेदार पर चोरी और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। कोतवाली में तहरीर दी है। पोखरभिटवा, बस्ती निवासी अमर सिंह पुत्र स्वर्गीय परशुराम सिंह का आरोप है कि अस्पताल का निर्माण चल रहा है। ऑक्सीजन लाइन के लिए विजय चौरसिया से 04 जून 2025 को एग्रीमेंट हुआ। भूतल, इमरजेंसी, प्रथम तल, ओटी, आईसीयू और एनआईसीयू के कार्य के लिए 2 लाख 51 हजार रुपये लेकर 11 जून 2025 तक काम पूरा करना था, पर पूरा नहीं किया।आरोप है कि 04 दिसंबर 2025 को काम करने आया विजय चौरसिया भवन में रखे 1 लाख 12 हजार रुपये चोरी कर भाग गया। पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ि...