संतकबीरनगर, सितम्बर 12 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के नगर पंचायत मेंहदावल में नगरवासियों और राहगीरों को अतिक्रमण से राहत मिली है। पुलिस और नगर पंचायत टीम ने अस्पताल तिराहे से तहसील गेट तक अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई के दौरान सड़क और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटवाकर मार्ग को खाली कराया गया। यह भी पढ़ें- Banka News: बांका शहर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कई पक्के निर्माण ध्वस्तअतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अभियान के दौरान दुकानों के सामने लगाए गए टिनशेड, काउंटर, बांस-बल्ली समेत सड़क तक फैले ठेले और खोमचों को हटवाया गया। जरूरत पड़ने पर जेसीबी की मदद से भी अतिक्रमण हटाया गया। कार्रवाई के चलते कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल रहा और दुकानदार अपना सामान समेटते नजर आए। नगर पंचायत प्रशासन के अनुसार अस...