संतकबीरनगर, सितम्बर 8 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में लगातार बारिश की वजह से होमगार्ड भर्ती के अभ्यर्थियों की दौड़ परीक्षा की तिथियों में परिवर्तन हो गया है। अब 14 सितंबर से दौड़ परीक्षा शुरू होगी और 21 सितंबर तक चलेगी। 22 सितंबर को रिजर्व डे रहेगा। गोरखपुर जोन में सिर्फ संतकबीरनगर जिले की पुलिस लाइंस के ग्राउंड में दौड़ परीक्षा आयोजित होगी। इसके लिए तैयारी चल रही है।

दौड़ परीक्षा की प्रक्रिया प्रदेश में कुल 41,424 होमगार्ड पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा और दस्तावेजों की जांच 13 जुलाई से 7 अगस्त तक पूरी हुई है। संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण में सफल अभ्यर्थियों की दौड़ परीक्षा होगी। इसके लिए प्रदेश में 15 स्थानों पर दौड़ की परीक्षा प्...