संतकबीरनगर, अगस्त 21 -- Santkabir Nagar News: हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस विभाग ने रिकॉर्ड प्रबंधन की व्यवस्था में बदलाव किया है। अब यक्ष एप पर दर्ज प्रत्येक हिस्ट्रीशीटर की डिजिटल पहचान के लिए उसे यूनिक हिस्ट्रीशीटर (एचएस) नंबर आवंटित किया जाएगा। इस नंबर के जरिए पुलिसकर्मी एक klik में संबंधित हिस्ट्रीशीटर का पूरा रिकॉर्ड तलाश सकेंगे। इससे निगरानी, सत्यापन, रिपोर्टिंग और डेटा विश्लेषण की प्रक्रिया भी आसान होगी। इस संबंध में एडीजी अपराध ए. सतीश गणेश ने प्रदेश के सभी जिलों के लिए निर्देश जारी किए हैं। यक्ष एप पर जनपदवार हिस्ट्रीशीटरों का डॉटा पहले से उपलब्ध है। इनका लगातार सत्यापन और निगरानी की कार्रवाई की जाती है। अब रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखने और जरूरत पड़ने पर किसी हिस्ट्रीशीटर की...