संतकबीरनगर, जुलाई 4 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में कोतवाली खलीलाबाद के मालखाने से सोना और नकदी गायब होने के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने अब हर थाने के बहुमूल्य माल का भौतिक सत्यापन कराने का आदेश दिया है। इसके लिए एएसपी को जिम्मेदारी सौंपी है। एएसपी की अगुवाई में सीओ और गठित टीम सर्किल के हर थानों के मालखाने में मुकदमों से जुड़े सोना-चांदी, नकदी, असलहा आदि बहुमूल्य सामानों का मिलान करेगी। अनियमितता मिलने पर तत्काल एसपी को रिपोर्ट देनी होगी。

गायब माल की जांच खलीलाबाद शहर के मोतीनगर मोहल्ले के रहने वाले मोहम्मद अजीम खान ने वर्ष 2018 में जालसाजी का केस कोतवाली में दर्ज कराया था। अजीम खान ने करीब तीन महीने पूर्व मुकदमें में बरामद 427 ग्राम गला हुआ सोना और 49518 रुपये व 14 नेपाली नोट को रिलीज...