Santkabir Nagar News: अब डिजिटल लाइब्रेरी से जुड़ेगा गांव का छात्र
संतकबीरनगर, जुलाई 31 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के सेमरियावां ब्लॉक के सोनौरा गौसी स्थित एमएन पब्लिक स्कूल में बुधवार को डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से छात्र-छात्राएं अब ई-बुक्स, ऑनलाइन अध्ययन सामग्री, डिजिटल कंटेंट तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। विद्यालय के डायरेक्टर शोएब अहमद नदवी ने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी के लिए 50 कंप्यूटर स्थापित किए गए हैं, जिन्हें हाई-स्पीड इंटरनेट से जोड़ा गया है। इससे विद्यार्थियों को देश-दुनिया की नवीनतम शैक्षणिक सामग्री तक आसान पहुंच मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह सुव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.