Santkabir Nagar News: अपहृता बरामद,आरोपी गिरफ्तार
संतकबीरनगर, सितम्बर 5 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने अपहृत किशोरी को शुक्रवार को विधियानी तिराहे के पास बरामद किया। जबकि आरोपी को गिरफ्तार किया। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि 13 जुलाई 2026 को क्षेत्र की किशोरी को बहला-फुसला कर गोरखपुर के हरपुर बुटहट क्षेत्र के हरपुर का रहने वाला आरोपी शेखर उर्फ पन्ने भगा ले गया था। पीड़ित मां ने आरोपी के शेखर उर्फ पन्ने के खिलाफ केस दर्ज कराया था। सूचना पर मगहर चौकी इंचार्ज विनोद कुमार यादव, महिला हेड कांस्टेबल संयोगिता, कांस्टेबल अरुण कुमार, कांस्टेबल विकास वर्मा ने अपहृत किशोरी को बरामद किया। जबकि आरोपी को गिरफ्तार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.