संतकबीरनगर, नवम्बर 22 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में खाद की कालाबाजारी और किसानों को बिना कैश मेमो खाद बेचने की शिकायतों को लेकर कृषि विभाग की टीम ने मेंहदावल तहसील क्षेत्र में कई उर्वरक दुकानों पर छापेमारी की। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव ने मौके पर पहुंचकर दुकानों की जांच की। इस दौरान अनियमितता मिलने पर एक दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया, जबकि दो दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला कृषि अधिकारी ने साधन सहकारी समिति भिटिया कला का निरीक्षण किया। इसके बाद एग्री जंक्शन बाराखाल, जायसवाल खाद भंडार, ओम खाद भंडार मिश्रौलिया मिश्र, डीसीएफ सांडे कला, सिंह खाद भंडार सांडे कला और आदि शक्ति खाद भंडार करमैनी की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान दुकानों पर यूरिया और फास्फेटिक उर्व...