Santkabir Nagar News: अनियंत्रित होने से गिरी बाइक, दो घायल
संतकबीरनगर, नवम्बर 3 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के बघौली बाजार के पास मंगलवार की सुबह एक बाइक अनियंत्रित होने दो लोग गिरकर चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।कोतवाली पुलिस के अनुसार श्रीप्रकाश पुत्र दयाराम व उसका साथी आशीर्वाद पुत्र हीरालाल निवासीगण ग्राम केवटलिया थाना मेहदावल मंगलवार को सुबह करीब 6:00 बजे खलीलाबाद मेहदावल की तरफ जा रहे थे। बघौली बाजार के पास पहुंचने पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। दोनों बाइक समेत सड़क के किनारे गिर गए। दुर्घटना में दोनों को काफी चोट लगी है। सूचना पर मौके पर पहुंच इलाज के लिए एंबुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय भेजवाया गया। दुर्घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.