संतकबीरनगर, जुलाई 18 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कठिन परिस्थितियों में सड़क पर मिलने वाले अनाथ, परित्यक्त या आपात स्थिति में रह रहे व्यक्तियों के पुनर्वासन हेतु जिला स्तरीय चिन्हांकन समिति की बैठक अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चन्द्रेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कठिन परिस्थितियों में रह रहे व्यक्तियों के चिन्हांकन एवं पुनर्वासन के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गई।

सड़क पर मिलने वाले व्यक्तियों के पुनर्वासन एडीएम न्यायिक ने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु के निराश्रित व्यक्तियों के आश्रय की आवश्यकता होने पर, उस व्यक्ति के मिलने के स्थान से सम्बन्धित कार्यकारी मजिस्ट्रेट के द्वारा निर्गत आदेश पर सम्बन्धित गृहों, चिकित्सा परिचर्या गृहों में आवासित करने, चिकित्सा लाभ प्रदान करने व अन्य सम्बन्धित स्थानों पर ...