Santkabir Nagar News: अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की हुई मौत
संतकबीरनगर, अक्टूबर 29 -- Santkabir Nagar News: नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। महुली थाना क्षेत्र के नगर पंचायत हरिहरपुर के रंगपाल नगर पूरब टोला मोड़ के निकट बुधवार को दोपहर बाद अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर चौकी प्रभारी हरिहरपुर अशोक सिंह अस्पताल पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी में जुट गए। वाहन चालक फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।महुली क्षेत्र के भिनकिनी कला निवासी प्रिंस त्रिपाठी (19) पुत्र आनंद मणि त्रिपाठी बुधवार को बाइक से घर लौट रहा था। वह हरिहरपुर-महुली मार्ग पर रंगपाल नगर पूरब टोला के निकट पहुंचा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने जोरदार तरीके से बाइक में टक्कर मार दिया। इससे वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.