Santkabir Nagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
संतकबीरनगर, नवम्बर 26 -- Santkabir Nagar News: सेमरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। दुधारा थाना क्षेत्र के बाघनगर चौकी अंतर्गत सिसई माफी गांव के समीप दोपहर लगभग दो बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान सुनसान स्थान देखकर वाहन चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे में युवक का दाहिना पैर टूट गया जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं।घायल युवक की पहचान लगभग 40 वर्षीय बबलू पुत्र उबैदुर्रहमान निवासी भाटपारा उर्फ बलईपुर थाना दुधारा के रूप में हुई है। फिलहाल टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस बुलवाई और घायल युवक को उपचार के लिए भेजा लेकिन परिजन युवक को इलाज हेतु बस्ती के निजी अस्पताल लेकर चले गए। वहां उसका इलाज चल रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.