Santkabir Nagar News: अज्ञात कारणों से झोपड़ी में लगी आग, गाय झुलसी
संतकबीरनगर, नवम्बर 22 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के गनवरिया गांव में अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। इस घटना में झोपड़ी में बंधी एक गाय झुलस गई। ग्रामीणों की तत्परता और कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। गनवरिया निवासी घरभरन पुत्र पूर्णमासी की झोपड़ी में आग भड़क उठी। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी व अन्य साधनों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, हालांकि तब तक झोपड़ी में बंधी गाय झुलस गई।घटना की सूचना मिलते ही सांथा के पशु चिकित्सा रामलखन मौके पर पहुंचे और घायल गाय का प्राथमिक उपचार किया। वहीं, हल्का लेखपाल राजेश कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आंकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.