संतकबीरनगर, सितम्बर 12 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में पौली क्षेत्र में इन दिनों अघोषित विद्युत कटौती ने उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। दिन हो या रात, बिजली के आने-जाने का कोई निश्चित समय नहीं रह गया है। लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने से लोग गर्मी और उमस में परेशान हो रहे हैं। सबसे अधिक दिक्कत बच्चों, बुजुर्गों और घरेलू कामकाज में जुटी महिलाओं को उठानी पड़ रही है।उपभोक्ता सुबास, गुलाब चन्द, अमरजीत, पन्नालाल चौधरी, शकील अहमद, जहीर खान, अबूशाद सिद्दीकी, मंजेश सिंह आदि लोगों का कहना है कि अचानक विद्युत आपूर्ति बंद होने से पानी की टंकी भरने से लेकर मोबाइल चार्जिंग और अन्य जरूरी काम प्रभावित हो जाते हैं। यह भी पढ़ें- Purnia News: बिजली की लचर व्यवस्था से उपभोक्ताओं में रोष रात में बिजली गुल होने पर ...