नई दिल्ली, मई 25 -- बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'समुक' अनाउंसमेंट के साथ ही सुर्खियों में बनी हुई है। इसे भारत की पहली लार्ज स्केल साई-फाई एलियन सर्वाइवल थ्रिलर मूवी बताया जा रहा है। फिल्म का अनाउंसमेंट 24 मई को हुआ है और यह अक्षय कुमार के लिए एक बहुत बड़ा चेंज होगा। कनिष्क वर्मा ने निर्देशन की कमान संभाली है और प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह हैं। सवाल यह है कि आखिर यह फिल्म इतनी चर्चा में क्यों है? तो चलिए जानते हैं कि आखिर इस एलियन मूवी में पहले रिलीज हो चुकीं एलियन फिल्मों से क्या अलग होने वाला है?इस्तेमाल होगी अलग तकनीक अक्षय कुमार की फिल्म 'समुक' में मेकर्स हॉलीवुड लेवल का प्रोडक्शन और प्रैक्टिकल इफैक्ट्स इस्तेमाल करने वाले हैं। इस फिल्म में CGI और AI मॉडल्स जैसी तकनीकों को छोड़कर रियल हैंडक्राफ्टेड मॉन्सटर तैयार किए जाएंगे, और ...