नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- अगर आप Samsung Galaxy Watch 4 या Galaxy Watch 4 Classic इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए एक जरूरी खबर है। Samsung ने इन दोनों स्मार्टवॉच के लिए सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट का सपोर्ट खत्म कर दिया है। यानी अब इन दोनों मॉडल्स में नए फीचर्स नहीं मिलेंगे। Samsung के सितंबर 2026 के सिक्योरिटी अपडेट में Galaxy Watch 4 और Watch 4 Classic को शामिल नहीं किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त 2026 का सिक्योरिटी अपडेट इन दोनों घड़ियों के लिए आखिरी पैच था। Galaxy Watch 4 सीरीज Samsung के लिए काफी खास रही है, क्योंकि ये कंपनी की उन शुरुआती स्मार्टवॉच में शामिल थीं जो Wear OS पर आई थीं। Samsung ने इन डिवाइस को चार बड़े Wear OS अपडेट देने का वादा किया था और कंपनी ने इसे पूरा भी किया। Watch 4 सीरीज ने Wear OS 3.5 से शुरुआत की और आ...