नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- Samsung तेजी से अपनी स्मार्टफोन लाइनअप का विस्तार कर रहा है। अब कंपनी Samsung Galaxy S26 Series के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल को लाने की तैयारी कर रही है। धीरे-धीरे सीरीज से जुड़े अपडेट सामने आने लगे हैं। सैमसंग के अगले अल्ट्रा फ्लैगशिप के डिजाइन की शुरुआती जानकारी अब साफ होने लगी है। एक पॉपुलर टिप्स्टर आइस यूनिवर्स ने गैलेक्सी S27 अल्ट्रा के कुछ सटीक डाइमेंशन शेयर किए हैं। उम्मीद है कि इस आने वाले फ्लैगशिप में 1.28 एमएम के डिस्प्ले बेजल होंगे, जो S26 अल्ट्रा के 1.32 एमएम बेजल से थोड़े कम हैं।बेहतर प्राइवेसी डिस्प्ले, पतले बेजल्स सैमसंग स्क्रीन के किनारों (बॉर्डर) को कम करके ज्यादा इमर्सिव डिस्प्ले बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन कुछ चीनी कंपनियों से पीछे रह गया है। Xiaomi 18 Pro Max और Oppo Find X10 Pro Max ने पहले ही ...