नई दिल्ली, जून 8 -- Samsung के फैंस लंबे समय से अपने अगले फ्लैगशिप फोन Galaxy S26 FE का इंतजार कर रहे हैं और अब इस फोन से जुड़ी कई डिटेल सामने आने लगी है। अब लॉन्च से पहले Galaxy S26 FE की तस्वीरें और कई अहम फीचर्स ऑनलाइन लीक हुए हैं, जिससे इसके डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस की पहली झलक देखने को मिली है। खास बात यह है कि इस बार Samsung अपने किफायती फ्लैगशिप फोन को प्रीमियम Galaxy S26 सीरीज जैसा लुक देने की तैयारी में है। लीक्स के अनुसार Galaxy S26 FE में नया डिजाइन, दमदार Exynos 2500 प्रोसेसर, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा और फास्ट चार्जिंग जैसी कई शानदार खूबियां देखने को मिल सकती हैं। फोन Android 17 और One UI 9 के साथ आ सकता है, जिससे यूजर्स को नए AI फीचर्स और बेहतर सॉफ्टवेयर अनुभव मिलेगा। अगर ये जानकारियां सही साबित होती हैं, तो Gal...