नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- स्मार्टवॉच के बजाय हल्की और कम कीमत वाली फिटनेस बैंड खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए Samsung एक नई फिटनेस बैंड लाने की तैयारी कर रही है। सैमसंग के नए फिटनेस बैंड Samsung Galaxy Fit 4 को लेकर नई जानकारी सामने आई है। लॉन्च से पहले लीक हुए रेंडर्स में इसके डिजाइन और कलर ऑप्शन की झलक देखने को मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह डिवाइस ब्लैक, व्हाइट और हल्के नीले रंग में आ सकती है। इसका डिजाइन काफी हद तक Galaxy Fit 3 जैसा नजर आता है, जिसे कंपनी ने भारत में फरवरी 2024 में लॉन्च किया था। लीक तस्वीरों में Galaxy Fit 4 में लंबी रेक्टंगुलर स्क्रीन, घुमावदार किनारे, दाईं ओर एक फिजिकल बटन और सिलिकॉन स्ट्रैप दिखाई देता है। स्क्रीन के चारों ओर पतले बेजल नजर आते हैं। डिवाइस की बॉडी किनारों से थोड़ी घुमावदार दिखाई देती है, जिससे इसे...