नई दिल्ली, मई 25 -- सैमसंग ने मार्च में भारत में अपने दो स्मार्टफोन - Galaxy A37 और Galaxy A57 को लॉन्च किया था। हमने कुछ दिन पहले गैलेक्सी A37 को रिव्यू किया था और अब हम आपके लिए गैलेक्सी A57 का रिव्यू लेकर आए हैं। यह एक लॉन्ग टर्म रिव्यू है। इसे पढ़ने के बाद आप यह आसानी से तय कर सकेंगे कि सैमसंग का यह फोन आपको खरीदना चाहिए या नहीं। तो आइए जानते हैं सैमसंग गैलेक्सी A57 के बारे में।डिजाइन डिजाइन के मामले में Samsung Galaxy A57, Galaxy A56 और Samsung की लेटेस्ट S-सीरीज के डिवाइसेज के बीच के लेवल का लगता है। यह अपने पिछले मॉडल के मुकाबले अधिक क्लीन और रिफाइन्ड दिखता है। कंपनी ने लाइव हिन्दुस्तान की टीम को इसका ऑसम नेवी कलर वेरिएंट भेजा था। हमें यह कलर पर्सनली काफी पसंद आया। इस फोन में आपको कंपनी की प्रीमियम लाइनअप के कुछ डिजाइन एलिमेंट्स की...