नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- सैमसंग ने Galaxy Tab S12 Ultra और Galaxy Tab S12+ को लॉन्च करके अपनी फ्लैगशिप टैबलेट लाइनअप को बढ़ाया है। इन दो नए एंड्रॉयड टैबलेट में सैमसंग का लेटेस्ट टैबलेट हार्डवेयर है, जिसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट, एमोलेड डिस्प्ले और S-Pen का सपोर्ट शामिल है। गैलेक्सी टैब S12 सीरीज 7 अक्टूबर से चुनिंदा मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। सैमसंग ने अभी तक दोनों मॉडल की भारत में कीमत की घोषणा नहीं की है। लेकिन, अगर आप सैमसंग की नई टैब सीरीज का इंतजार कर रहे थे, तो आप नीचे दिए गए स्पेसिफिकेशन्स देख सकते हैं। चलिए जानते हैं अलग-अलग मॉडल में क्या खास मिलता है...Galaxy Tab S12 Ultra और S12+ की खासियत गैलेक्सी टैब S12 Ultra दोनों में से बड़ा और ज्यादा प्रीमियम मॉडल है। इसमें 14.6-इंच का एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल...