नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- Samsung को हाल ही में सॉफ्टवेयर रोलआउट में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी Galaxy S26 सीरीज के लिए One UI 9 के ग्लोबल रोलआउट की समय-सीमा से चूक गई, और इसका असर रेगुलर सिक्योरिटी मेंटेनेंस रिलीज पर भी पड़ सकता है। सितंबर का लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच दूसरे हफ्ते में रोलआउट होना शुरू हुआ था, लेकिन इसकी रफ्तार हाल ही में बढ़ी है। यह सैमसंग के कई फोन्स में आने वाला है। अगर आप भी सैमसंग का फोन चला रहे हैं और यह जानना चाहते हैं कि लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट आपके फोन में आएगा या नहीं, तो यह खबर आपके लिए है.Samsung के सितंबर 2026 सिक्योरिटी पैच की जानकारी गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर 2026 के सिक्योरिटी रिलीज में कुल 90 कमियों को ठीक किया गया है। इनमें से 58 कमियां गूगल से जुड़ी हैं, जिनमें 18 क्रिटिकल और 4...