Samsung फोन में AI चलाने के लिए देने होंगे पैसे! कंपनी ला रही नया सब्सक्रिप्शन प्लान
नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- टेक ब्रैंड सैमसंग स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कंपनी अपने Galaxy AI फीचर्स के लिए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लाने की तैयारी कर रही है। इसके बाद यूजर्स को फोन में मिलने वाले कुछ AI फीचर्स इस्तेमाल करने के लिए पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। खास बात यह है कि कंपनी फ्री प्लान में भी AI फीचर्स देगी, लेकिन इनके इस्तेमाल की लिमिट तय की जा सकती है। ज्यादा इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को अतिरिक्त क्रेडिट खरीदने या प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेने का विकल्प मिल सकता है। SammyGuru की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सैमसंग Galaxy AI Premium नाम के सब्सक्रिप्शन प्लान की टेस्टिंग कर रहा है। यह प्लान फिलहाल अर्ली एक्सेस प्रोग्राम का हिस्सा बताया गया है। यानी यूजर्स अपनी मर्जी से इस टेस्टिंग प्रोग्राम में शामि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.