नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- साउथ कोरियन टेक कंपनी सैमसंग अपने Galaxy स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक ऐसा फीचर लाने की तैयारी कर रहा है, जिसका इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था। कंपनी के अगले सॉफ्टवेयर अपडेट One UI 9.5 में WhatsApp, Telegram और Google Meet जैसी थर्ड-पार्टी ऐप्स पर होने वाली वॉयस कॉल रिकॉर्ड करने की सुविधा मिल सकती है। अभी तक Galaxy फोन में इन ऐप्स की कॉल रिकॉर्ड करने के लिए अलग-अलग तरीकों या थर्ड-पार्टी टूल्स का सहारा लेना पड़ता है। वहीं, नए अपडेट के बाद यह काम सीधे सैमसंग के डिफॉल्ट Phone ऐप से किया जा सकेगा। Android Authority की रिपोर्ट के मुताबिक, One UI 9.5 के लीक से इस नए फीचर की जानकारी सामने आई है। सैमसंग अपने डिफॉल्ट Phone ऐप में 'Record calls in other apps' नाम का नया विकल्प जोड़ सकता है। यह विकल्प Phone ऐप की Settings मे...