नई दिल्ली, मई 27 -- भारत में स्मार्ट टीवी मार्केट लगातार तेजी से बढ़ रहा है और अब कंपनियां सिर्फ बड़ी स्क्रीन नहीं, बल्कि AI वाले स्मार्ट फीचर्स पर भी फोकस कर रही हैं। इसी बीच Samsung ने भारतीय बाजार में अपनी नई 2026 Vision AI TV लाइनअप लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस बार एक साथ 72 नए मॉडल पेश किए हैं, जिनमें OLED, Neo QLED और UHD टीवी शामिल हैं। Samsung का दावा है कि ये नए AI TVs यूजर्स को पहले से ज्यादा स्मार्ट और पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस देंगे। यानी अब TV सिर्फ कंटेंट दिखाने वाला डिवाइस नहीं रहेगा, बल्कि आपकी पसंद, कमरे की रोशनी और आवाज के हिसाब से खुद को एडजस्ट भी करेगा। कंपनी ने इन TVs में कई एडवांस AI फीचर्स दिए हैं, जो पिक्चर क्वालिटी, साउंड और कंटेंट एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने का काम करेंगे। नई Vision AI सीरीज लॉन्च होने के बाद Smart T...