नई दिल्ली, जनवरी 29 -- साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung की A-सीरीज का पावरफुल फोन बजट सेगमेंट में बाकी अफॉर्डेबल मॉडल्स की छुट्टी करने आ रहा है। फरवरी के पहले सप्ताह लॉन्च होने जा रहे Galaxy A07 5G के स्पेसिफिकेशंस का कंपनी ने आधिकारिक रूप से खुलासा कर दिया है। 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी, 5G कनेक्टिविटी और सैमसंग जैसे ब्रैंड्स के भरोसे के चलते यह बाकी विकल्पों की छुट्टी कर सकता है। आइए आपको बताएं कि यह फोन बजट सेगमेंट में दमदार क्यों है। Samsung Galaxy A07 5G सीधे उन यूजर्स को टारगेट करता है, जिन्हें पावरफुल कैमरा के साथ लंबी बैटरी लाइफ वाले फोन की तलाश है। सोशल मीडिया यूजर्स से लेकर मीडिया स्ट्रीमिंग तक के लिए नया सैमसंग फोन परफेक्ट बजट चॉइस रहने वाला है। संकेत मिले हैं कि भारतीय मार्केट में इसकी कीमत ऑफर्स के साथ 10 हजार रुपये के करीब होगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.