नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- Samsung के स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए एक जरूरी खबर है। कंपनी ने अपने दो मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy M47 5G और Galaxy F70 Pro 5G की कीमतें बढ़ा दी हैं। दोनों फोन के सभी RAM और स्टोरेज वेरिएंट अब 2,000 रुपए महंगे हो गए हैं। इन दोनों स्मार्टफोन में 6.7 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 6000mAh की बैटरी जैसे फीचर मिलते हैं। कैमरे की बात करें तो इनमें 50MP का मुख्य रियर कैमरा दिया गया है। हालांकि, ग्राहकों के लिए राहत की बात यह है कि Amazon और Flipkart पर दोनों फोन डिस्काउंट के साथ कम कीमत पर उपलब्ध हैं। जानें नई कीमत: Samsung Galaxy M47 और F70 Pro की नई कीमतें Samsung Galaxy M47 5G अब तीन RAM और स्टोरेज वेरिएंट में इन कीमतों पर उपलब्ध है: - 6...