नई दिल्ली, फरवरी 11 -- फ्लिपकार्ट पर चल रही वैलेंटाइन डील्स में स्मार्टफोन पर तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, अगर आप सैमसंग का फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट की इस सेल को आप बिल्कुल भी मिस नहीं कर सकते। सेल में पिछले साल लॉन्च हुआ Samsung Galaxy S25 FE लॉन्च प्राइस से काफी सस्ते में मिल रहा है। लॉन्च के समय इस फोन के 8जीबी + 128जीबी वेरिएंट की कीमत 59999 रुपये थी। फ्लिपकार्ट की सेल में यह फोन 4645 रुपये सस्ते में मिल रहा है और इसकी कीमत अब 55354 रुपये हो गई है। कंपनी इस फोन पर 2768 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है। यह कैशबैक ऑफर फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक और फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड से की जाने वाली पेमेंट्स के लिए है। फोन नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी आपका हो सकता है। खास बात है कि आप इस फोन को शानदार एक्सचेंज बोनस के साथ भी खरीद...