नई दिल्ली, मार्च 16 -- सैमसंग अपने दो नए फोन लाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी के इन अपकमिंग फोन्स का नाम Galaxy A37 और Galaxy A57 है। कंपनी ने इन फोन की लॉन्च डेट के बारे में अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। इसी बीच इन फोन के हैंड्स-ऑन वीडियो सामने आ गए हैं। इन वीडियो को X यूजर @VerdeSelvans ने शेयर किया है। वीडियो से फोन्स के डिजाइन के बारे में काफी कुछ पता चल रहा है। ये फोन तीन लेंस वाले वर्टिकल कैमरा यूनिट के साथ आएंगे। डिवाइसेज के राइट साइड में पावर और वॉल्यूम बटन के साथ सैमसंग का Key Island डिजाइन दिया गया है। कंपनी के ये नए फोन फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz के रिफ्रेश रेट और Exynos चिपसेट के साथ आएंगे।ट्रिपल कैमरा यूनिट और थिक बेजल्स गैलेक्सी A37 का जो वीडियो सामने आया है, उसमें फोन के ग्रीन कलर ऑप्शन को देखा जा सकता है। कंपनी ...