नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- Samsung ने बजट स्मार्टफोन पसंद करने वाले यूजर्स के लिए नया फोन Galaxy A07s लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को फिलहाल ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। Galaxy A07s की सबसे खास बात इसकी 5000mAh बैटरी और 50MP का रियर कैमरा है। फोन में 6.7 इंच की HD+ स्क्रीन दी गई है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें MediaTek Helio G99+ प्रोसेसर, 4GB RAM और 128GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन Android 16 आधारित One UI पर चलता है और Samsung ने इसके लिए 6 OS अपडेट देने का वादा किया है। Samsung Galaxy A07s की कीमत Samsung Galaxy A07s को दो स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। इसके 4GB RAM + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत JOD 119, यानी करीब 15,963 रुपये...