Sambhal News: 8.75 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
संभल, सितम्बर 17 -- Sambhal News: मढ़न। असमोली थाना पुलिस ने मंगलवार रात गश्त के दौरान एक युवक को 8.75 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान शाहबाजपुर कलां निवासी अजीम पुत्र अनवार हुसैन के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक मंसूरपुर माफी चौकी प्रभारी रोहित मलिक टीम के साथ मनोटा-चौधरपुर मार्ग पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सैदपुर इम्मा की ओर से आ रहा एक युवक पुलिस टीम को देखकर अचानक भागने लगा। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने पीछा कर कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसकी पैंट की जेब से कागज की पुड़िया बरामद हुई। जांच में पुड़िया में स्मैक होने की पुष्टि हुई और वजन करने पर मात्रा 8.75 ग्राम निकली। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को सील कर नमूना त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.