Sambhal News: 72 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की जांच, 10 न्याय पंचायतों में पहुंचे नोडल अधिकारी
संभल, अक्टूबर 13 -- Sambhal News: जुनावई, संवाददाता। ब्लॉक क्षेत्र की 72 ग्राम पंचायतों में सितंबर 2026 के लिए जिलाधिकारी द्वारा स्वीकृत विकास कार्यों की प्रगति जांचने के लिए स्थलीय सत्यापन कराया गया। इसके लिए 10 नोडल अधिकारियों को अलग-अलग न्याय पंचायतों में भेजा गया। अधिकारियों को यह पता लगाने की जिम्मेदारी दी गई कि स्वीकृति मिलने के बाद ग्राम पंचायतों में संबंधित विकास कार्य शुरू हुए हैं या नहीं। सत्यापन के दौरान बीबी जी रामजी योजना के तहत प्रस्तावित कार्यों, तालाबों के सौंदर्यीकरण, आंगनबाड़ी केंद्रों, नाली निर्माण, इंटरलॉकिंग, अन्नपूर्णा भवन, पंचायत भवनों की मरम्मत और गांवों के मुख्य मार्गों पर जलभराव व साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया गया। गढ़ी बिचौला न्याय पंचायत में अधिशासी अभियंता, जल निगम ग्रामीण; देवरा कंचन में अवर अभियंता, आरईडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.