संभल, जुलाई 23 -- Sambhal News: जनपद में किसानों के नलकूपों से चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार रात बहजोई थाना क्षेत्र के किसौली गांव में चोरों ने एक साथ सात नलकूपों को निशाना बनाकर स्टार्टर, केबिल और सिंचाई से जुड़ा अन्य सामान चोरी कर लिया। गुरुवार सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों को चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित किसानों से घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी। पीड़ित किसान सुबोध कुमार ने बताया कि क्षेत्र में आए दिन नलकूपों पर चोरी की वारदातें हो रही हैं, लेकिन अब तक पुलिस चोरों को पकड़ने में सफल नहीं हो सकी है। लगातार हो रही चोरियों से किसानों में दहशत और आक्रोश है। किसानों ने पुलिस से जल्द खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी और क्षेत्र में रात्रि गश्त ...