संभल, अगस्त 18 -- Sambhal News: विधिक माप विज्ञान विभाग ने गुन्नौर तहसील क्षेत्र के गांवों में तौल-माप में गड़बड़ी करने वाले दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थ, मिठाई, किराना समेत विभिन्न प्रतिष्ठानों पर इस्तेमाल किए जा रहे तौल उपकरणों की जांच की गई। अभियान से दुकानदारों में खलबली मची रही। विधिक माप विज्ञान अधिकारी चन्दौसी शीवा कादरी के नेतृत्व में टीम ने करीब 60 दुकानों की चेकिंग की। जांच के दौरान अनियमितताएं मिलने पर 20 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान किए गए। इनमें असत्यापित तौल एवं माप उपकरणों का इस्तेमाल करने वाले दुकानदार भी शामिल रहे। सिरसा क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान एक आटा चक्की पर घटतौली का मामला सामने आया। जांच में तौल में गड़बड़ी पाए जाने पर विभाग ने आटा चक्की का चालान करत...