संभल, अक्टूबर 5 -- Sambhal News: अखिल भारतवर्षीय श्री वैश्य बारहसैनी युवा महासभा के तत्वावधान में रविवार को श्री बारहसैनी सेवा सदन रामबाग धाम में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न शहरों से पहुंचे समाज के 120 दंपतियों का दंपतियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने वैवाहिक जीवन के 50 वर्ष पूर्ण किए हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी, अखिलेश कुमार खिलाड़ी, सुशील वार्ष्णेय, योगेश कुमार गुप्ता, राकेश वार्ष्णेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। डॉ. चक्खन लाल वार्ष्णेय ने श्री अक्रूरजी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम में बच्चों ने गणेश वंदना एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: महासम्मलेन में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, क्षेत्रीय समितियों को भी म...