संभल, जुलाई 26 -- Sambhal News: क्षेत्र के गांव भीकमपुर जैनी में स्थित आर्य समाज की स्थापना के 40 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को 40 गृहस्थ यजमानों और उनकी सहधर्मिणियों की सहभागिता से वृहद वैदिक यज्ञ एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यजमानों ने विश्व शांति, राष्ट्र की उन्नति, समाज के कल्याण तथा पर्यावरण संरक्षण की कामना करते हुए यज्ञ में आहुतियां दी गईं। कार्यक्रम के यज्ञ ब्रह्मा आचार्य जीवन सिंह आर्य, प्राचार्य गुरुकुल साधु आश्रम अलीगढ़ रहे। उन्होंने वैदिक यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यज्ञ भारतीय संस्कृति की आत्मा है तथा इससे व्यक्ति, समाज और पर्यावरण का कल्याण होता है। मुख्य वक्ता विपिन बिहारी राज्य प्रभारी पतंजलि योग समिति ने योग, वैदिक संस्कृति एवं नशामुक्त जीवन शैली अपनाने का आह्वान क...