Sambhal News: 4.50 करोड़ से संवरेगा वंश गोपाल तीर्थ, आज होगा भूमि पूजन
संभल, जुलाई 13 -- Sambhal News: जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल वंश गोपाल तीर्थ के कायाकल्प की शुरुआत सोमवार से होने जा रही है। पर्यटन विभाग की ओर से करीब 4.50 करोड़ रुपये की लागत से तीर्थ के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य कराए जाएंगे। परियोजना की पहली किस्त के रूप में 3.37 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। निर्माण कार्य का जिम्मा अलकनंदा एसोसिएट्स को दिया गया है। कंपनी सोमवार को विधि-विधान से भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ करेगी। परियोजना के तहत तीर्थ परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार के साथ आधारभूत ढांचे का विकास और सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। वंश गोपाल तीर्थ का धार्मिक महत्व भी विशेष है। यहीं से संभल की ऐतिहासिक 24 कोसीय परिक्रमा की शुरुआत होती है, जिसके चलते हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। लंबे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.