Sambhal News: 36 बी रेलवे क्रासिंग पर रेलवे ने खींचा पुल का हिस्सा, अब सेतु निगम की बारी
संभल, नवम्बर 6 -- Sambhal News: रेलवे फाटक 36बी पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज को लेकर रेलवे ने गुरुवार को अपने हिस्से के पुल को खींचकर निर्धारित स्थान पर स्थापित करने का महत्वपूर्ण काम लगभग पूरा कर लिया है। इस दौरान रेलवे विभाग के द्वारा मिठाई बांटकर खुशी मनाई। इस कार्य के पूरा होने से लंबे समय से चल रहे ओवरब्रिज निर्माण को नई गति मिलने की उम्मीद जगी है। अब परियोजना में सेतु निगम की ओर से शेष निर्माण कार्य पूरा कराया जाना है। बहजोई तिराहे की रेलवे क्रॉसिंग 36बी पर ओवरब्रिज का निर्माण लोगों को रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से राहत दिलाने के उद्देश्य से कराया जा रहा है। 62 मीटर लंबे ओवर ब्रिज को पी एंड आर कंपनी द्वारा करीब 19 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए जा रहा है। निर्माण करीब दो वर्ष में पूरा किया जाना था, लेकिन निर्माण शुरू हुए लगभग ढाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.