Sambhal News: 30 माह बाद भी जांच पूरी नहीं, बीएसए का वेतन रोकने के निर्देश
संभल, अगस्त 29 -- Sambhal News: बहजोई। विकासखंड पंवासा की ग्राम पंचायत सौंधन मोहम्मदपुर में कराए गए विकास कार्यों की शिकायत की जांच में देरी पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया है। करीब 30 माह बीतने के बाद भी जांच आख्या उपलब्ध नहीं कराने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को चेतावनी जारी की गई है। साथ ही अगस्त माह का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल की ओर से जारी पत्र में बताया गया कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद जिला विकास अधिकारी को जांच अधिकारी नामित किया गया था। उनके स्थानांतरण के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को जांच पूरी कर आख्या उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके बावजूद निर्धारित समय में जांच पूरी नहीं की गई। पत्र में कहा गया है कि प्रकरण में जांच एक माह में अनिवार्य रूप से पूरी करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.