Sambhal News: 22 पट्टों पर डीएम कोर्ट में सुनवाई, फैसले का इंतजार
संभल, जुलाई 10 -- Sambhal News: वर्ष 2019 में तत्कालीन एसडीएम ओमवीर सिंह की निगरानी में किए गए भूमि आवंटन प्रकरण में जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। गुरुवार को जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल की अदालत में 22 पट्टों से जुड़े मामलों की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान संबंधित पट्टाधारकों ने अपना पक्ष रखा, जबकि प्रशासन की ओर से भी अपना जवाब प्रस्तुत किया गया। अब इन मामलों में जल्द निर्णय आने की संभावना है। गौरतलब है कि वर्ष 2019 में कुल 162 व्यक्तियों को भूमि आवंटित की गई थी। इनमें से 17 पट्टे पहले ही एडीएम न्यायालय द्वारा निरस्त किए जा चुके हैं। शेष पट्टों को निरस्त करने की प्रक्रिया फास्ट ट्रैक मोड में चल रही है। यह भी पढ़ें- Amroha News: एसडीएम की अध्यक्षता में गठित टीम करेगी पट्टा आवंटन की जांच, पंद्रह दिन में देनी होगी रिपोर्टस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.