संभल, जुलाई 28 -- Sambhal News: थाना असमोली क्षेत्र के गांव बेला से एक 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने गांव के ही एक युवक पर बहला-फुसलाकर अपनी बेटी को साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। गांव बेला निवासी संजीव पुत्र श्रीशपाल ने थाना असमोली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 जुलाई की रात उनकी 18 वर्षीय पुत्री प्रियांशी घर से लापता हो गई। उनका आरोप है कि गांव का ही सोमवीर पुत्र महेंद्र उनकी पुत्री को कथित रूप से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने पहले रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में युवती की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पीड़ित पिता ने थाना असमोली पहुंचकर आरोपी के खि...