संभल, अगस्त 26 -- Sambhal News: गुन्नौर, संवाददाता। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के 1500वें साल के मौके पर बुधवार को गुन्नौर में अकीदतमंदों ने भव्य जुलूस निकाला। जामा मस्जिद से शुरू हुआ जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होकर निर्धारित मार्ग पर पहुंचा। इसमें बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। नगर में सजावट के साथ धार्मिक उल्लास का माहौल नजर आया। जामा मस्जिद के इमाम मुन्फिक कादरी ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी रबी-उल-अव्वल की 12वीं तारीख को मनाई जाती है। इस अवसर पर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन, शिक्षाओं और मानवता, प्रेम, शांति व भाईचारे के संदेश को याद किया जाता है। यह भी पढ़ें- Shravasti News: धूमधाम से निकला जश्न ए ईद मिलादुन्नबी का जुलूस जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ल...