Sambhal News: 15 अगस्त तक ग्राम पंचायतों को देना होगा विकास का ब्लूप्रिंट, ऑनलाइन बनेगी गांवों की तस्वीर
संभल, अगस्त 5 -- Sambhal News: जिले की ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की दिशा में ऑनलाइन प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। जिले की 670 ग्राम पंचायतों में से अब तक 106 ग्राम पंचायतों ने अपनी विकास कार्ययोजना पोर्टल पर अपलोड कर दी है। शेष सभी ग्राम पंचायतों को 15 अगस्त तक कार्ययोजना ऑनलाइन अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्ययोजना में गांवों की जरूरतों के अनुसार सड़क निर्माण, नाली, इंटरलॉकिंग, पेयजल व्यवस्था, सामुदायिक भवन सहित अन्य विकास कार्य शामिल किए जा रहे हैं। पोर्टल पर अपलोड होने के बाद इन प्रस्तावों का परीक्षण और स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: छह माह की होगी ग्राम पंचायतों की विकास कार्य योजना, मिली हरी झंडी इसके बाद चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य शुरू होंगे। जिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.